ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर फिर टकराव, जहाजों की आवाजाही प्रभावित

नई दिल्ली/तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर हालात फिर से बिगड़ते दिख रहे हैं। ईरान की ओर से जारी एक वीडियो में दावा किया गया है कि जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे कई जहाजों को वापस लौटना पड़ा है। वीडियो में सख्त संदेश दिया गया है कि “सैन्य और दुश्मन देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने का कोई अधिकार नहीं है।”

हालांकि, ईरान की ओर से आधिकारिक रूप से होर्मुज बंद करने की पुष्टि नहीं की गई है,

लेकिन जहाजों की आवाजाही में आई रुकावट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।

पहले भी दी थी चेतावनी
ईरान ने पहले ही अमेरिका को चेतावनी दी थी कि यदि उस पर लगी नाकाबंदी नहीं हटाई गई, तो वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा बंद कर सकता है। इसी बीच, अमेरिका ने भी अपनी सैन्य मौजूदगी और नाकाबंदी जारी रखने की बात दोहराई है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है।

ट्रंप की सख्त चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि तय समय सीमा तक समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका तेहरान पर फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है। उन्होंने युद्धविराम (सीजफायर) बढ़ाने से भी इनकार कर दिया है।

परमाणु कार्यक्रम पर अड़ा ईरान
अमेरिका जहां ईरान से उसके परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने और यूरेनियम संवर्धन रोकने की मांग कर रहा है, वहीं ईरान ने इसे अपनी संप्रभुता से जुड़ा मुद्दा बताते हुए साफ कहा है कि वह किसी भी कीमत पर इसे नहीं छोड़ेगा।

वैश्विक असर की आशंका
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है। यहां तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल सप्लाई और कीमतों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

फिलहाल स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है और पूरी दुनिया की नजरें इस क्षेत्र पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS