हनुमान जी की इन 4 राशियों पर विशेष कृपा, संकट भी नहीं कर पाता नुकसान

Awaz Plus | धर्म-आस्था विशेष

नई दिल्ली/लखनऊ: “सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना…”—भक्ति और शक्ति के प्रतीक हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है। मान्यता है कि जिन भक्तों पर उनकी कृपा होती है, उनके जीवन से भय, बाधाएं और संकट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों में से कुछ राशियों पर बजरंगबली की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहती है।

आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे 4 राशियां:

1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जिन्हें हनुमान जी से जुड़ा माना जाता है। इस राशि के जातकों पर बजरंगबली की विशेष कृपा रहती है। इनके कार्य बिना बाधा के पूरे होते हैं और इनमें साहस व ऊर्जा की कमी नहीं होती। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहती है।

2. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों पर हनुमान जी की कृपा से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बनी रहती है। मान्यता है कि इन लोगों को बड़ी बीमारियों और दुर्घटनाओं से भी संरक्षण मिलता है। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

3. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल ग्रह हैं, इसलिए इन पर भी बजरंगबली की विशेष कृपा मानी जाती है। जीवन की कठिनाइयों और संकटों को हनुमान जी दूर करते हैं। नियमित पूजा करने से सफलता के मार्ग खुलते हैं और भाग्य साथ देता है।

4. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों पर हनुमान जी का सुरक्षा कवच बना रहता है। करियर और व्यापार में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही शनि के दुष्प्रभाव—जैसे साढ़ेसाती और ढैय्या—का असर भी कम हो जाता है।

क्या करें भक्त?

विशेषज्ञों के अनुसार, हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार और शनिवार को पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ और सच्चे मन से भक्ति करना लाभकारी माना जाता है।

 

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS