नई दिल्ली: देश की राजनीति में पिछले 5 सालों के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिला है। साल 2021 से 2026 तक भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए मुख्यमंत्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा किया है। वहीं कांग्रेस का ग्राफ लगातार नीचे जाता दिख रहा है।

हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल और असम में सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है, जबकि पुदुचेरी में सहयोगी दल के तौर पर सत्ता में भागीदारी तय मानी जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।
2021 में क्या थी स्थिति?
साल 2021 में बीजेपी के पास 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपने मुख्यमंत्री थे। इसके अलावा 6 राज्यों में पार्टी गठबंधन सरकार का हिस्सा थी।
वहीं कांग्रेस के पास सिर्फ 3 राज्यों में मुख्यमंत्री थे और 3 राज्यों में सहयोगी दल के तौर पर सत्ता में भागीदारी थी।
2022 में हल्की गिरावट
2022 में बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की संख्या घटकर 11 रह गई, लेकिन गठबंधन वाले राज्यों में उसकी स्थिति बरकरार रही। कांग्रेस की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।
2023 में फिर बढ़ा ग्राफ
2023 में बीजेपी ने वापसी करते हुए 12 राज्यों में अपने मुख्यमंत्री बनाए रखे और 5 राज्यों में गठबंधन सरकारों में शामिल रही। कांग्रेस तब भी सिर्फ 3 राज्यों तक सीमित रही।
2024 में बीजेपी का बड़ा विस्तार
2024 बीजेपी के लिए बड़ा साल साबित हुआ। पार्टी 14 राज्यों में सत्ता के शीर्ष पर पहुंच गई और 6 राज्यों में सहयोगी दलों के साथ सरकार में शामिल रही।
दूसरी ओर कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती गई और उसकी भागीदारी घटकर सिर्फ 2 राज्यों तक रह गई।
2026 में बीजेपी का सबसे मजबूत दौर
2026 तक आते-आते बीजेपी ने बड़ा राजनीतिक विस्तार करते हुए 17 राज्यों में अपने मुख्यमंत्री बना लिए हैं। इसके अलावा 5 राज्यों में पार्टी गठबंधन सरकार का हिस्सा है।
वहीं कांग्रेस अब सिर्फ 4 राज्यों में मुख्यमंत्री पद तक सीमित रह गई है और सिर्फ 1 राज्य में उसकी साझेदारी बची है।
हिंदी पट्टी और पूर्वी भारत में मजबूत हुई BJP
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक बीजेपी ने खासतौर पर हिंदी पट्टी और पूर्वी भारत में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य में जीत ने पार्टी को नई ताकत दी है। हालांकि दक्षिण भारत में अभी भी पार्टी को मजबूत होने के लिए लंबा सफर तय करना होगा।
देश की राजनीति में बड़ा बदलाव
2021 से 2026 के बीच के आंकड़े साफ बताते हैं कि बीजेपी लगातार विस्तार कर रही है और देश की राजनीतिक तस्वीर तेजी से बदल रही है। दूसरी ओर कांग्रेस कई राज्यों में अपना जनाधार बचाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है।
AWAZ PLUS NEWS
