‘बाबरी मस्जिद’ वाले हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, बोले- विपक्ष में बैठकर उठाऊंगा जनता की आवाज

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो सीटों से जीत दर्ज करने वाले AJUP (आम जनता उन्नयन पार्टी) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखने को लेकर चर्चा में रहे हुमायूं कबीर ने साफ कहा है कि वह विपक्ष में बैठकर सरकार की हर गलती को जनता के सामने लाएंगे और अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करेंगे।

हुमायूं कबीर ने रेजीनगर और नौदा विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। हालांकि नियमों के अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए चुना है और वह लोगों की आवाज बनने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा,“अगर सरकार कोई गलत काम करेगी तो मैं जनता को बताऊंगा कि बीजेपी क्या गलत कर रही है, ताकि आने वाले चुनाव में लोग सही फैसला ले सकें।”

इस बार पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। लंबे समय से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई बड़े नेताओं की हार ने राज्य की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने जानकारी दी कि नई सरकार 9 मई को शपथ लेगी। खास बात यह है कि इसी दिन गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती भी मनाई जाएगी।

वहीं केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने बंगाल में बीजेपी की जीत को “भारत की संस्कृति और लोकतंत्र की जीत” बताया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश राज्य में स्थिरता और राजनीतिक हिंसा पर रोक लगाने में मदद करेगा।

पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों ने राज्य की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत कर दी है। अब सबकी नजर नई सरकार और विपक्ष की रणनीति पर टिकी हुई है।

#AwazPlusNews #WestBengalElection #HumayunKabir #BJPVictory #Murshidabad #BanglaPolitics #TMC #BreakingNews

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS