तमिलनाडु में बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस पर भड़की DMK

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। DMK के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी ने अब सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी अभिनेता विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने का संकेत दिया है। कांग्रेस के इस फैसले पर DMK ने तीखी नाराजगी जाहिर की है और इसे “विश्वासघात” बताया है।

DMK प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव परिणाम पूरी तरह सामने आने से पहले ही कांग्रेस ने TVK का समर्थन कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा और RSS को रोकने की बात कर रही है, जबकि TVK प्रमुख विजय ने कभी भाजपा या RSS के खिलाफ खुलकर बयान नहीं दिया।

DMK प्रवक्ता ने कहा कि विजय ने चुनावी सफलता के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया, जिससे उनकी राजनीतिक प्राथमिकताएं साफ हो जाती हैं। उन्होंने दावा किया कि DMK पहले भी भाजपा और RSS को तमिलनाडु में सत्ता से दूर रखने में सफल रही है और कांग्रेस का यह फैसला भविष्य में उसके लिए नुकसानदायक साबित होगा।

वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा क्षेत्रीय दलों का इस्तेमाल करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बिहार में RJD, महाराष्ट्र में उद्धव गुट और NCP-SCP के साथ भी ऐसा ही किया और अब तमिलनाडु में TVK के साथ खड़ी हो गई है।

तमिलनाडु विधानसभा का समीकरण

234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है।

  • TVK – 108 सीट
  • DMK – 49 सीट
  • AIADMK – 47 सीट
  • कांग्रेस – 5 सीट
  • PMK – 4 सीट
  • CPI और CPM – 2-2 सीट
  • VCK और IUML – 2-2 सीट
  • DMDK – 1 सीट
  • भाजपा – 1 सीट
  • AMMK – 1 सीट

TVK को सरकार बनाने के लिए अभी 10 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। कांग्रेस के समर्थन के बाद तमिलनाडु की राजनीति में समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं।

#TamilNadu #TVK #Vijay #DMK #Congress #BJP #Politics #TamilNaduElection #AwazPlusNews

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS