बंगाल चुनाव के बाद हिंसा की आंच!बावनघेरी में गश्त के दौरान सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 5 जवान घायल

📍 उत्तर 24 परगना | आवाज़ प्लस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर 24 परगना जिले के बावनघेरी इलाके में गश्त कर रहे सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग कर दी गई। इस हमले में 3 पुलिसकर्मी और केंद्रीय सुरक्षा बल के 2 जवान घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना नाजत थाना क्षेत्र के सरबेरिया-अगरती ग्राम पंचायत के बामनघेरी इलाके की है। सुरक्षाबल इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च और गश्त कर रहे थे, तभी अचानक गोलियां चलनी शुरू हो गईं।

घायलों में नाजत थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी), राजबाड़ी चौकी का एक कांस्टेबल और एक महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं। सभी घायलों को पहले मीनाखा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, बाद में गंभीर हालत को देखते हुए कोलकाता के अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया।

घटनास्थल से जांच एजेंसियों को बमों से भरा एक बैग भी बरामद हुआ है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक महिला ने दावा किया कि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जबकि टीएमसी को 80 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। चुनाव परिणाम के बाद कई इलाकों में तनाव की घटनाएं सामने आ रही हैं।

#AwazPlus #WestBengal #BengalViolence #BreakingNews #PoliceAttack #North24Parganas #ElectionViolence

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS