बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित ISRO के संवेदनशील आईएसआईटीई (ISITE) परिसर के ऊपर कथित तौर पर ड्रोन उड़ते देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। यह इलाका “ड्रोन निषेध क्षेत्र” घोषित है, जहां बिना अनुमति किसी भी ड्रोन की उड़ान पूरी तरह प्रतिबंधित है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक घटना 2 मई की सुबह करीब 8:16 बजे की है। CISF के एक सब इंस्पेक्टर ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने ISITE परिसर के ऊपर लगभग 80 से 100 फीट की ऊंचाई पर एक संदिग्ध ड्रोन को करीब 10 से 12 सेकंड तक उड़ते देखा।
शिकायत में कहा गया है कि ISRO का यह परिसर देश के अत्यंत संवेदनशील और प्रतिबंधित क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे इलाके में किसी भी प्रकार की अनधिकृत हवाई गतिविधि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ HAL पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(3) और विमान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ड्रोन संचालकों की पहचान करने और घटना की जांच में जुटी हुई है।
#Bengaluru #ISRO #Drone #Karnataka #BreakingNews #AwazPlus #CISF #SecurityAlert #FIR #IndiaNews
