VIDEO: शपथ ग्रहण से पहले PM मोदी ने मंच पर छुए 98 वर्षीय नेता के पैर, जानिए कौन हैं माखनलाल सरकार

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक भावुक पल देखने को मिला। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मंच पर मौजूद 98 वर्षीय वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कौन हैं माखनलाल सरकार?

माखनलाल सरकार पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े रहे माखनलाल सरकार ने पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बताया जाता है कि साल 1952 में जम्मू-कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान उन्हें Syama Prasad Mukherjee के साथ गिरफ्तार भी किया गया था। बीजेपी के गठन के बाद उन्होंने पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालीं और हजारों कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा।

7 साल तक रहे जिला अध्यक्ष

1981 के बाद लगातार सात वर्षों तक माखनलाल सरकार जिला अध्यक्ष के पद पर रहे। उस दौर में किसी नेता का इतने लंबे समय तक संगठनात्मक पद पर बने रहना बड़ी बात मानी जाती थी। पार्टी के विस्तार और जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने में उनका बड़ा योगदान रहा है।

शुभेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ

कोलकाता में आयोजित इस समारोह में Suvendu Adhikari ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु और निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

समारोह के दौरान पीएम मोदी द्वारा माखनलाल सरकार के पैर छूने और सम्मान देने का दृश्य लोगों को काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे “संस्कार और सम्मान” का प्रतीक बता रहे हैं।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS