शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बिहार और यूपी से 3 आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे की साजिश व मोटिव को खंगाला जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल पुलिस की एसआईटी ने तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने फरारी के दौरान टोल प्लाजा पर ऑनलाइन पेमेंट किया था, जिसके बाद पुलिस को महत्वपूर्ण इनपुट मिला और टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को दबोच लिया। देर रात सभी आरोपियों को बंगाल लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ जारी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 6 मई की रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच चंद्रनाथ रथ अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नॉर्थ 24 परगना इलाके में पीछे से आई एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज हत्या के बाद पूरे पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल गरमा गया था।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद से राजनीतिक हिंसा की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अब इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में हुई गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस जल्द ही मामले को लेकर आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर सकती है।

#AwazPlus #WestBengal #SuvenduAdhikari #ChandranathRath #MurderCase #BreakingNews #BengalPolitics #UPNews #BiharNews #PoliticalViolence

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS