बॉलीवुड एक्ट्रेस Rakul Preet Singh इन दिनों अपनी आगामी फिल्म Pati Patni Aur Woh 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच गुजरात के Gir National Park से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। वीडियो में रकुल प्रीत कथित तौर पर बैन जोन में घूमती नजर आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।

दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में रकुल प्रीत सिंह के साथ Ayushmann Khurrana, Sara Ali Khan और Wamiqa Gabbi भी गिर नेशनल पार्क पहुंचे थे। इसी दौरान शूट किया गया वीडियो वायरल हो गया और देखते ही देखते बहस शुरू हो गई कि आखिर सेलेब्स को प्रतिबंधित क्षेत्रों में एंट्री कैसे मिल जाती है।
मामले पर बढ़ते विवाद के बाद गिर नेशनल पार्क प्रशासन ने सफाई जारी की है। अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो किसी भी प्रतिबंधित क्षेत्र के अंदर का नहीं, बल्कि एंट्री गेट के बाहर का है। प्रशासन ने साफ कहा कि अभ्यारण्य के अंदर किसी भी व्यक्ति को सफारी वाहन से उतरने की अनुमति नहीं दी जाती और नियम सभी के लिए समान हैं।
अधिकारियों ने बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर गलतफहमी फैलाई जा रही है। वीडियो केवल बाहरी प्रवेश द्वार के पास शूट किया गया था और रिस्ट्रिक्टेड एरिया के अंदर किसी प्रकार की शूटिंग या मूवमेंट की अनुमति नहीं दी गई।
वहीं फिल्म Pati Patni Aur Woh 2 की बात करें तो यह साल 2019 में आई सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है। फिल्म में कॉमेडी और रिश्तों का नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। पहले यह फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट 15 मई 2026 तय की है।
