तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर, AIADMK के गुट ने विजय की TVK सरकार को दिया समर्थन

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। TVK प्रमुख Joseph Vijay ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनकी सरकार को कांग्रेस समेत कई दलों का समर्थन मिला है। इसी बीच विपक्षी दल All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) के भीतर भी बड़ी टूट देखने को मिली है।

AIADMK के वरिष्ठ नेता C. V. Shanmugam और S. P. Velumani के नेतृत्व वाले गुट ने सत्तारूढ़ Tamilaga Vettri Kazhagam सरकार को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

सीवी शनमुगम ने कहा कि एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने DMK के समर्थन से सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अधिकांश विधायकों ने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि AIADMK की स्थापना ही DMK के विरोध के लिए हुई थी और 53 वर्षों की राजनीति इसी आधार पर चली है।

शनमुगम ने साफ कहा कि अगर AIADMK, DMK के साथ गठबंधन करती तो पार्टी का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता। इसी वजह से विधायक दल ने जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए TVK सरकार को समर्थन देने का निर्णय लिया।

वहीं एसपी वेलुमणि ने कहा कि उनका उद्देश्य पार्टी को तोड़ना नहीं बल्कि AIADMK को फिर से मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर एकजुटता बनाए रखी जाएगी और संगठन को नए सिरे से खड़ा किया जाएगा।

तमिलनाडु की इस नई राजनीतिक स्थिति को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है, जहां पहली बार विजय के नेतृत्व में TVK सत्ता में आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS