SBI की 222 दिन वाली FD में कितना मिलेगा रिटर्न? ₹2 लाख जमा करने पर जानिए पूरा हिसाब

अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल ब्याज दरों में कुछ कटौती हुई है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय स्टेट बैंक यानी State Bank of India अपने ग्राहकों को आकर्षक रिटर्न दे रहा है। खासतौर पर 222 दिनों वाली एफडी स्कीम इन दिनों चर्चा में है।

SBI दे रहा है 3.05% से 7.15% तक ब्याज

एसबीआई में ग्राहक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी करा सकते हैं। बैंक अलग-अलग अवधि के हिसाब से ब्याज दरें ऑफर कर रहा है।

  • 7 से 45 दिनों की FD पर 3.05% से 3.65% तक ब्याज
  • 211 दिनों से 1 साल तक की FD पर
  • अति वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% ब्याज मिल रहा है।
  • सामान्य नागरिकों को 5.90%
  • वरिष्ठ नागरिकों को 6.40

222 दिन की FD में ₹2 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा?

अगर कोई ग्राहक SBI की 222 दिन वाली FD स्कीम में ₹2,00,000 जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे अच्छा खासा रिटर्न मिलेगा।

सामान्य नागरिक

  • ब्याज: ₹7,253
  • मैच्योरिटी राशि: ₹2,07,253

वरिष्ठ नागरिक

  • ब्याज: ₹7,875
  • मैच्योरिटी राशि: ₹2,07,875

अति वरिष्ठ नागरिक

  • ब्याज: ₹7,999
  • मैच्योरिटी राशि: ₹2,07,999

सुरक्षित निवेश का अच्छा विकल्प

मार्केट के उतार-चढ़ाव के बीच FD आज भी उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है, जो बिना जोखिम के तय रिटर्न चाहते हैं। SBI की यह 222 दिन वाली FD स्कीम कम समय में बेहतर ब्याज देने वाली योजनाओं में शामिल मानी जा रही है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS