मुलायम परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, प्रतीक यादव का निधन

लखनऊ से समाजवादी पार्टी संस्थापक Mulayam Singh Yadav के परिवार को लेकर बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनके छोटे बेटे Prateek Yadav का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के करीब 4 बजे प्रतीक यादव अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में मिले। परिवार के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उस वक्त दिल्ली में थीं अपर्णा यादव

प्रतीक यादव की पत्नी Aparna Yadav उस समय लखनऊ में मौजूद नहीं थीं। सूत्रों के अनुसार वह दिल्ली में थीं। पति के निधन की सूचना मिलते ही वह तुरंत दिल्ली से लखनऊ रवाना हुईं और अब परिवार के बीच पहुंच चुकी हैं।

पोस्टमार्टम से साफ होगी मौत की वजह

प्रतीक यादव के निधन के बाद केजीएमयू में 4 डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

लंबे समय से चल रहा था इलाज

सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज Medanta में चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनके लंग्स में क्लॉट की समस्या थी। वहीं, यह भी चर्चा है कि पिछले कुछ वर्षों से उनका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था।

अखिलेश यादव ने जताया दुख

Akhilesh Yadav पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और भाई को याद करते हुए कहा कि प्रतीक हमेशा अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर बेहद सजग रहते थे। उन्होंने कहा कि परिवार और कानून के मुताबिक आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी शोक जताते हुए लिखा —
“प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!”

#BreakingNews #PrateekYadav #AparnaYadav #MulayamFamily #Lucknow

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS