मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में दरार? इंस्टा अनफॉलो के बाद बढ़ीं चर्चाएं

टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री Mouni Roy इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके और पति Suraj Nambiar के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि शादी के चार साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है।

दरअसल, फैंस ने नोटिस किया कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की अफवाहें फैलने लगीं। इतना ही नहीं, मौनी की करीबी दोस्त और अभिनेत्री Disha Patani ने भी सूरज को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिससे चर्चाओं को और हवा मिल गई।

सूरज नांबियार ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

इन तमाम चर्चाओं के बीच सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। हालांकि, अभी तक मौनी रॉय या सूरज नांबियार की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मौनी रॉय को रिश्ते में धोखा मिला, लेकिन इन खबरों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

2022 में हुई थी ग्रैंड वेडिंग

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में गोवा में मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। दोनों को इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में गिना जाता था।

पुराने इंटरव्यू में रिश्ते को बताया था खास

एक पुराने इंटरव्यू में मौनी रॉय ने कहा था कि उन्हें और सूरज को एक-दूसरे का साथ बेहद पसंद है। उन्होंने कहा था कि दोनों साथ समय बिताना, घूमना और अपने-अपने काम में बेहतर करना पसंद करते हैं।

वहीं सूरज नांबियार ने भी रिश्ते को लेकर कहा था कि वह वर्तमान में बेहतर करने पर विश्वास रखते हैं और भविष्य को अपने तरीके से आगे बढ़ने देना चाहते हैं।

लॉकडाउन में बढ़ी थी नजदीकियां

मौनी ने यह भी बताया था कि वह कुछ दिनों के लिए दुबई गई थीं, लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण करीब सात महीने वहीं रुकना पड़ा। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के और करीब आए और रिश्ते को बेहतर तरीके से समझा।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं, लेकिन फैंस को अब आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS