बंगाल में सरकार गठन की तैयारी तेज, राज्यपाल को सौंपी गई नए विधायकों की सूची

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। बुधवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की और निर्वाचित विधायकों की आधिकारिक सूची सौंप दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह चुनाव के बाद की संवैधानिक और वैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि फालता विधानसभा सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों के चुनावी कार्य पूरे हो चुके हैं और अब चुनाव आयोग की भूमिका समाप्त मानी जाएगी।

मनोज अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नई विधानसभा के गठन और सरकार बनाने की आगे की प्रक्रिया अब राजभवन के स्तर पर पूरी की जाएगी।

बता दें कि हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 294 में से 207 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों से संतोष करना पड़ा। चुनाव परिणाम आने के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS