देश में पेट्रोल-डीजल और LPG की नहीं होगी कमी, सरकार ने लोगों से कहा- घबराने की जरूरत नहीं

देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी को लेकर सरकार ने बड़ा बयान जारी किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ कहा है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में खरीदारी न करें।

पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेट्री सुजाता शर्मा ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल खत्म होने की कोई सूचना नहीं मिली है। साथ ही LPG डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम भी सुचारू रूप से चल रहा है।

सरकार के मुताबिक पिछले तीन दिनों में देशभर में 1.26 करोड़ LPG सिलेंडरों की बुकिंग हुई, जिनमें से 1.14 करोड़ सिलेंडर लोगों तक पहुंचा दिए गए हैं। इसके अलावा कमर्शियल LPG और ऑटो LPG की सप्लाई भी लगातार जारी है। छोटे 5 किलो वाले सिलेंडरों की बिक्री में भी तेजी देखी गई है।

मंत्रालय ने बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कई जगह विशेष कैंप भी लगाए, जहां हजारों सिलेंडर उपलब्ध कराए गए ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

दरअसल, प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रविवार को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की थी। उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लोगों से एक साल तक गैर-जरूरी विदेश यात्राएं और सोने की खरीद कम करने का भी आग्रह किया।

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि देश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और आम जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS