देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम इन दिनों निवेशकों के बीच काफी चर्चा में है। शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच लोग अब सुरक्षित निवेश विकल्प तलाश रहे हैं और ऐसे में SBI की FD स्कीम भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आई है।

अगर आप बिना किसी जोखिम के अपने पैसों पर गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो SBI की यह स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बैंक की 7 साल की एफडी योजना में ₹1,00,000 जमा करने पर मैच्योरिटी के समय ₹64,227 तक का फिक्स ब्याज मिल सकता है।
मैच्योरिटी पर मिलेंगे ₹1.64 लाख तक
SBI अपने ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए FD सुविधा देता है। बैंक फिलहाल अलग-अलग अवधि पर 3.05% से 7.15% तक ब्याज ऑफर कर रहा है।
5 साल से 10 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.05%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% तक ब्याज मिल रहा है।
किसे कितना मिलेगा रिटर्न?
सामान्य नागरिक
अगर कोई सामान्य नागरिक SBI की 7 साल की FD में ₹1 लाख निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे करीब ₹1,52,246 मिलेंगे। इसमें ₹52,246 ब्याज शामिल होगा।
वरिष्ठ नागरिक
सीनियर सिटीजन द्वारा ₹1 लाख जमा करने पर मैच्योरिटी राशि लगभग ₹1,63,101 होगी। यानी कुल ₹63,101 का ब्याज मिलेगा।
अति वरिष्ठ नागरिक
अति वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। ₹1 लाख जमा करने पर मैच्योरिटी पर कुल ₹1,64,227 मिलेंगे। इसमें ₹64,227 फिक्स ब्याज शामिल रहेगा।
सुरक्षित निवेश का बढ़ रहा क्रेज
हाल के दिनों में शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद लोग सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। बैंक एफडी को आज भी सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है, क्योंकि इसमें रिटर्न पहले से तय रहता है और बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता।
ऐसे में SBI की यह एफडी स्कीम उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन सकती है, जो बिना जोखिम के गारंटीड कमाई चाहते हैं।
