ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के दौर में अब मनोरंजन सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रह गया है। दर्शकों के पास आज हर तरह का कंटेंट मौजूद है। पिछले कुछ वर्षों में Panchayat, Mirzapur, Paatal Lok और Delhi Crime जैसी वेब सीरीज ने लोगों के दिलों पर राज किया है। इसी बीच एक और ऐसी सीरीज लगातार चर्चा में बनी हुई है, जिसकी कहानी और किरदार दर्शकों को शुरुआत से आखिर तक बांधे रखते हैं। इस सीरीज का नाम है TVF Pitchers।

स्टार्टअप की दुनिया पर आधारित दमदार कहानी
‘द पिचर्स’ की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी 9 से 5 की नौकरी छोड़कर खुद का स्टार्टअप शुरू करने का फैसला करते हैं। सपनों, संघर्ष और दोस्ती से भरी यह कहानी युवाओं को काफी रिलेटेबल लगती है। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे मुश्किल हालात और बाजार की चुनौतियों के बावजूद ये दोस्त अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं।
दो सीजन में दिखी संघर्ष से सफलता तक की कहानी
इस सीरीज का पहला सीजन साल 2015 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। वहीं दूसरे सीजन में कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाया गया कि अब दोस्तों की कंपनी बड़ी हो चुकी है और टीम में कई नए लोग शामिल हो चुके हैं। इसके साथ ही बिजनेस की नई चुनौतियां और कॉम्पटीशन भी देखने को मिलता है।
IMDb पर 9+ रेटिंग
टीवीएफ की इस चर्चित सीरीज को IMDb पर शानदार रेटिंग मिली है। पहले सीजन को 9.0 और दूसरे सीजन को 9.1 की रेटिंग मिली है। यही वजह है कि यह सीरीज आज भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। इसकी कहानी इतनी दिलचस्प है कि एक बार देखना शुरू करने के बाद दर्शक आखिरी एपिसोड तक रुके बिना नहीं रह पाते।
कहां देख सकते हैं सीरीज?
अगर आप भी इस शानदार वेब सीरीज को देखना चाहते हैं तो बता दें कि TVF Pitchers ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर उपलब्ध है।
दमदार स्टारकास्ट
सीरीज में Naveen Kasturia, Arunabh Kumar, Abhay Mahajan, Jitendra Kumar, Maanvi Gagroo, Abhishek Banerjee, Ridhi Dogra और Sikandar Kher जैसे कलाकार नजर आए हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से शो को और भी खास बना दिया।
