सीयूईटी (पीजी) 2026 में हर्षित यादव ने हासिल की ऑल इंडिया चौथी रैंक, एसआरसीसी में मिला दाखिला

लखनऊ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सीयूईटी (पीजी) परीक्षा 2026 में लखनऊ के प्रतिभाशाली छात्र हर्षित यादव ने ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल कर अपने परिवार, शिक्षकों और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। हर्षित की इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

लखनऊ विश्वविद्यालय से बी.कॉम. की पढ़ाई पूरी करने वाले हर्षित यादव ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Shri Ram College of Commerce (एसआरसीसी) में एम.कॉम. प्रथम वर्ष में प्रवेश प्राप्त किया है। एसआरसीसी, University of Delhi से संबद्ध देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉमर्स कॉलेजों में गिना जाता है।

हर्षित यादव के पिता अशोक कुमार यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के Jaunpur जनपद के निवासी हैं और वर्तमान में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। इस समय उनकी तैनाती Lucknow में है। धार्मिक एवं सरल स्वभाव के अशोक कुमार यादव ने अपने पुत्र की सफलता को ईश्वर की कृपा और हर्षित की कठिन मेहनत का परिणाम बताया।

भगवान शिव के उपासक अशोक कुमार यादव का कहना है कि हर्षित शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित छात्र रहा है। उन्होंने कहा कि बेटे की इस सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

हर्षित यादव की इस शानदार उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS