सीएम सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला गिरफ्तार, गुजरात से बिहार लाई जा रही पुलिस

पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में आरोपी युवक को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेखर यादव (32) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला है।

फोन कॉल कर दी थी धमकी
पुलिस के अनुसार आरोपी ने मुख्यमंत्री आवास पर फोन कर सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की गई और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर उसकी लोकेशन गुजरात के सानंद में ट्रेस की गई।

गुजरात से गिरफ्तारी, बिहार लाई जा रही पुलिस
बिहार पुलिस ने गुजरात पुलिस के सहयोग से सानंद में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि शेखर यादव गुजरात में मजदूरी करता था। फिलहाल गुजरात पुलिस ने आरोपी को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया है और उसे पूछताछ के लिए बिहार लाया जा रहा है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी
गौरतलब है कि जुलाई 2025 में भी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस दौरान एक अज्ञात नंबर से उनके समर्थक के फोन पर मैसेज भेजा गया था, जिसमें 24 घंटे के भीतर गोली मारने की बात कही गई थी। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं।

चिराग पासवान को भी मिली थी धमकी
इसी तरह जुलाई 2025 में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसमें बम से हमले की चेतावनी दी गई थी।

नीतीश कुमार को मिली Z+ सुरक्षा
वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। यह फैसला उनके राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत लिया गया। साथ ही उन्हें दिल्ली में सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-VIII श्रेणी का सरकारी बंगला भी आवंटित किया गया है।

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS