बिहार: BJP विधायक संजय गुप्ता की कार हादसे का शिकार, बेगूसराय में भर्ती

पटना/बेगूसराय | आवाज़ प्लस

बिहार के पटना स्थित कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक संजय गुप्ता सोमवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना बेगूसराय के जीरोमाइल के पास करीब तीन बजे हुई, जब वे पश्चिम बंगाल से पटना लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय कार में संजय गुप्ता के साथ उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थीं। दुर्घटना में तीनों को चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद विधायक ने खुद स्थानीय बीजेपी नेताओं को फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही बीजेपी नेता अमरेंद्र कुमार अमर मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने गाड़ी को सड़क पर पलटा हुआ पाया। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने सभी घायलों को बेगूसराय के ग्लोकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

स्थानीय नेताओं के मुताबिक, सड़क पर पहले से एक ट्रक का स्टेपनी पड़ा हुआ था, जिसे चालक समय रहते देख नहीं सका। इसी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS