अस्पताल में सिलेंडर ब्लास्ट वाला झूठ! निक्की मर्डर केस में पुलिस जांच से खुला ससुराल वालों का राज़

ग्रेटर नोएडा का चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड नए-नए रहस्यों से घिरता जा रहा है। पति विपिन पर दहेज के लिए निक्की की मारपीट और फिर आग लगाकर हत्या करने का आरोप है। लेकिन घटना को छुपाने के लिए ससुराल पक्ष ने झूठी कहानी गढ़ी और दावा किया कि निक्की फोर्टिस अस्पताल में सिलेंडर ब्लास्ट से झुलसी थी।

पुलिस जांच में सिलेंडर ब्लास्ट की पोल खुली

  • घटना के दिन 21 अगस्त को निक्की को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।
  • परिजनों की ओर से अस्पताल में दावा किया गया कि सिलेंडर फटने से निक्की झुलसी है।
  • लेकिन पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सिलेंडर ब्लास्ट का कोई सबूत नहीं मिला
  • इसके बजाय पुलिस को वहां से थिनर की बोतल और लाइटर बरामद हुआ।
  • अब पुलिस फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ का बयान लेगी कि आखिर झूठा सिलेंडर ब्लास्ट वाला बयान किसने दिया

निक्की की बहन कंचन का बयान

  • निक्की की बहन कंचन ने पुलिस को बताया कि पति और सास-ससुर आग लगाकर भाग गए थे
  • कंचन ने कहा कि पड़ोसी देवेंद्र निक्की को अस्पताल लेकर गया था।
  • जबकि ससुराल वालों का कहना है कि वे खुद निक्की को अस्पताल लेकर गए
  • इस विरोधाभास को दूर करने के लिए पुलिस अस्पताल का CCTV फुटेज खंगाल रही है

मोबाइल और टाइमिंग से खुलेंगे राज़

  • पुलिस ने कंचन का मोबाइल जब्त कर जांच की।
  • उसमें मिला वीडियो 5:45 बजे का है, जिसमें निक्की जलती हुई दिख रही है।
  • यानी घटना लगभग 5:44 बजे हुई थी।
  • इस आधार पर पुलिस अब CDR लोकेशन और CCTV फुटेज से पता लगाएगी कि उस वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था।

विपिन का आपराधिक इतिहास

  • आरोपी पति विपिन के खिलाफ पहले भी हिंसा के मामले दर्ज हो चुके हैं।
  • अक्टूबर 2024 में नोएडा के जारचा थाने में एक लड़की ने विपिन पर मारपीट और शोषण का केस दर्ज कराया था।
  • सूत्रों के मुताबिक, विपिन का उस लड़की से अफेयर चल रहा था और जब निक्की व उसकी बहन ने रंगे हाथ पकड़ लिया तो विपिन ने झगड़ा करने के बजाय लड़की को ही पीट दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS