Saturday, 24 December 2016 05:54 AM
AP DESK
भारत ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 34 रनों से हराकर एशियाई क्रिकेट परिषद का अंडर-19 एशिया कप खिताब जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 273 रन बनाए। भारत ने इसके बाद अपने स्पिनरों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका अंडर-19 टीम को आर प्रेमदासा स्टेडियम में 48.4 ओवर में 239 रन पर ढेर कर दिया।
View image on Twitter
Follow
VVS Laxman ✔@VVSLaxman281
Congratulations to #RahulDravid & the India U-19 Cricket team for winning the #AsiaCup 2016.We are proud of you.Keep it up @BCCI
6:49 AM - 24 Dec 2016
भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज हिमांशु राणा ने 79 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रन की पारी खेली, जबकि शुभम गिल ने 92 गेंद में चार चौकों की मदद से 70 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी भी की। इससे पहले राणा ने पृथ्वी शॉ (39) के साथ पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई।
Follow
Virender Sehwag ✔@virendersehwag
Asia ka Ek hi Champion:
2016 Asia Cup Champions:India
2016 U19 Asia Cup Champions: India
2016 Women's Asia Cup Champions: India#U19AsiaCup
10:48 PM - 23 Dec 2016
श्रीलंका की तरफ से निपुन रंसिका और प्रवीण जयाविक्रमा ने 50 और 53 रन देकर तीन—तीन विकेट चटकाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम अभिषेक शर्मा (37 रन पर चार विकेट) और राहुल चाहर (22 रन पर तीन विकेट) की फिरकी के जादू के सामने सलामी बल्लेबाज रेवेन कैली (62) और कमिंदु मेंडिस (53) के अर्धशतक के बावजूद 239 रन ही बना सकी।