Sunday, 20 August 2023 00:00
AWAZ PLUS MEDIA HOUSE![Awazplus63828117028099473820Aug20230828](Images/Awazplus63828117028099473820Aug20230828.jpg)
लद्दाख के लेह जिले में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में आठ जवानों की मौत की खबर सामने आ रही है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के क्यारी में हुई है। फिलहाल घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है।
अब तक क्या कुछ सामने आया है?
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि क्यारी शहर से 7 किमी दूर एक दुर्घटना में भारतीय सेना के आठ जवानों की जान चली गई है। घटना में कई अन्य घायल हैं। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं। रक्षा अधिकारी ने कहा कि अधिकार जानकारी जल्द सामने आएगी।