Monday, 08 May 2023 00:00
AWAZ PLUS MEDIA HOUSE
सीतामढी। प्रशिक्षु बीडीओ कुमारी सुमन की तीन महीने की कार्यकाल पूरा होने पर सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में उनके सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड मुखिया संघ की ओर से उन्हें मिथिला का पारंपरिक पाग पहना कर व अंग वस्त्र देकर सम्मान सह बिदाई दी गई।
प्रमुख सुधीर कुमार साह ने उन्हें जानकी उदभव भेंट कर बिदाई दी।बिदाई सह सम्मान समारोह में अंग वस्त्र से सम्मानित कर बिदाई देते हुए प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष प्रियंका कुमारी राय के प्रतिनिधि डॉ रामजानकी राय ने बीडीओ कुमारी सुमन के तीन महीने के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा की उन्होंने जनप्रतिनिधियों को सम्मान देते हुए आपसी समन्वय स्थापित कर विकासात्मक कार्यो के सफल संचालन में जो सहयोग किया है, वह कभी भुलाया नही जा सकता है।
मौके पर बीडीओ रीता कुमारी, पंकज किशोर पवन, शिव मंगल कुमार, प्रधान सहायक अशोक कुमार, पूर्व मुखिया अखिलेश पटेल, मुखिया जितेंद्र झा, सुनील पासवान, सिकंदर यादव, सरोज कुमार, मोहम्मद फैशल, मोहम्मद अनवर, छोटेलाल यादव,के अलावा अन्य कर्मी मौजूद थे।